Home Punjab अजय चोपड़ा ने वार्ड नंबर 30 के लाजपत नगर की रोड गलियों...

अजय चोपड़ा ने वार्ड नंबर 30 के लाजपत नगर की रोड गलियों की साफ-सफाई करवाने का काम शुरू करवाया

सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वनीत धीर व नितिन कोहली द्वारा दिए गए निर्देश सराहनीय

ब्यूरो: नगर निगम मेयर वनीत धीर व आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली के आह्वान व मार्गदर्शन में आज वार्ड नंबर 30 के आप इंचार्ज अजय चोपड़ा ने लाजपत नगर की रोड गलियों की साफ-सफाई करवाने का काम शुरू करवाया।

इस अवसर पर अजय चोपड़ा ने बताया कि यह एक सामान्य सफाई अभियान या स्वच्छता पहल का हिस्सा है, जिसका एक मात्र उद्देश्य वार्ड 30 को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि रोड गलियों से कचरा, गंदगी और अन्य अवांछित पदार्थों को हटाया जा रहा है ताकि वे साफ और स्वच्छ दिखाई दें। चोपड़ा ने बताया कि इससे बरसात का पानी रोड गलियों से होकर निकलेगा और रोड पर नहीं बहेगा। रोड गलियां साफ करने वाले कर्मचारी बरसातों में भी तैनात रहेंगे ताकि वार्ड के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इलाके को साफ़ सुथरा रखना हर नागरिक की नैतिक ज़िम्मेदारी है। अगर किसी भी वार्डवासी को साफ़-सफाई या नगर निगम से सबंधित कोई भी शिकायत है तो वह उनसे सपर्क कर सकता है। इस मौके सीनियर आप नेता आशीष गुलाटी व लाजपत नगर एसोसिएशन के प्रधान संजीव पुरी भी विशेष तौर से उपस्थित थे।

चोपड़ा के अनुसार मेयर वनीत धीर व हल्का इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, सीवर, सड़कों की मरम्मत कराने के दिए गए निर्देश सराहनीय हैं और इससे शहर के जीवन स्तर में सुधार होगा। कोहली ने जालंधर सेंट्रल में सफाई व्यवस्था और नियमित कचरा उठाने को प्रभावी ढ़ंग से सुनिश्चित किया जाने के भी निर्देश दिए हैं ।