







बयूरो: पंजाब कैबिनेट में वीरवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में चुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। संजीव अरोड़ा को पंजाब कैबिनेट में इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।