Home Religious वीरवार कुछ काम टलेंगे, उकसावे में कोई कार्य न करें, भोग-विलास का...

वीरवार कुछ काम टलेंगे, उकसावे में कोई कार्य न करें, भोग-विलास का भरपूर आनंद मिलेगा, चुगलखोरी का शिकार होंगे, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। इसके कारण आप लोकप्रिय रहेंगे। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। बुखार जैसी समस्या हो सकती है। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिल सकती है। चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं।

वृषभ

आज कार्यक्षेत्र में आप काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में कुछ अनबन हो सकती है। लोग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। बुद्धिमान लोगों से मुलाकात हो सकती है। शाम को मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मिथुन

आज सफलता देर से मिलेगी। मानसिक स्थिति नकारात्मक रहेगी। व्यर्थ में अपने शुभचिन्तकों पर सन्देह न करें। अधिक भागदौड़ से आपको बचना चाहिये। धन को लेकर समस्यायें उत्पन्न हो सकती हैं। आलस्य में समय व्यर्थ न करें।

कर्क

आज कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर अपना समय व्यर्थ न करें। रचनात्मक गतिविधियों में समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में वर्चस्व बढ़ेगा। अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे।

सिंह

आज विनम्र व्यवहार से विपरीत लिंगी लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को जॉब मिल सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

कन्या

आज कारोबार में निवेश करने के लिये बाहरी निवेशक आ सकते हैं। रुके हुये कार्य दोबारा से शुरू होंगे। छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला

आज उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। दूसरों की सलाह पर अधिक ध्यान न दें।

वृश्चिक

आज आपको पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। सन्तान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी और बच्चों से प्रेम और सम्मान दोनों ही प्राप्त होगा। आपके विचारों से लोग प्रभावित रहेंगे। सरकारी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।

धनु

आज उत्सव का वातावरण रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिये दृढ़ संकल्पित रहेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और उत्कृष्ट हो सकता है। किसी बहूमूल्य वस्तु को खरीद सकते हैं। आयात-निर्यात में उत्तम धन लाभ हो सकता है।

मकर

आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी समस्याओं का निराकरण होगा। कुछ कठिन काम आसानी से अचानक बनने से मन प्रसन्न होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा होगी।

कुंभ

आज कुछ काम टल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी के उकसावे में आकर काम न करें। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन कुछ कमजोर रहेगा। ऑफिस में कर्मचारियों पर नाराज हो सकते हैं।।

मीन

आज आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहने वाली हैं।