








सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सीईओ इकबाल सिंह संधू के अनुसार सुरजीत ग्रीष्मकालीन हॉकी कोचिंग कैंप-2025 का समापन समारोह सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बरलटन पार्क, जालंधर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथिआम आदमी पार्टी के जालंधर (केंद्रीय) हल्का प्रभारी नितिन कोहली ने कैंप में भाग लेने वाले 4 से 16 वर्ष की आयु के 200 से अधिक युवा खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 1984 में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन सुरजीत सिंह की याद में स्थापित इस सोसाइटी ने पिछले 41 वर्षों से हॉकी के विकास में अहम भूमिका निभाई है। कोहली ने इस कोचिंग कैंप युवा हॉकी प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
