आज करियर को लेकर किसी से अधिक सलाह लेना उचित नहीं है। लवमेट के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सभी कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। अपने क्रोध को नियन्त्रित करें।
वृषभ
आज परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में नयी योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। कोर्ट के मामलों में विजय मिल सकती है। शेयर बाजार में निवेश आज सुखद परिणाम दे सकती है। छात्र पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिन्तित रहेंगे।
मिथुन
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के साथ बैठकर गम्भीर विषयों पर चिन्तन करेंगे। सरकारी कार्यों से धन लाभ मिलेगा।
कर्क
आज आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ व्यवहार में कड़वाहट हो सकती है। जॉब को बदलने का विचार बना सकते हैं। धर्म के प्रति मन में आस्था कम हो सकती है। आपके आदर्शों और व्यवहार की प्रशंसा होगी।
सिंह
आज आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बाहरी लोगों के ऊपर अपना समय बर्बाद न करें। बड़े अधिकारियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। धार्मिक आयोजन में जानें का अवसर मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
कन्या
आज आपकी दिनचर्या ठीक नहीं रहेगी। व्यवसाय में धन का नुकसान होगा। बच्चों से व्यवहार अच्छा रखें। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आपका मन किसी कारण खराब हो सकता है। नये लोगों से दोस्ती करने से बचें।
तुला
आज मनोबल और आत्मविश्वास बनाये रखें। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिलेंगे। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जिम्मेदार व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिये समय निकालेंगे।
वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र में भावुकता में आकर निर्णय नहीं लें। समय का बेहतरीन सदुपयोग कर पायेंगे। शाम के समय बाहर डिनर के लिये जा सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में नजदीकी बढ़ेगी। बच्चों के साथ समय बितायेंगे। जॉब को लेकर इन्टरव्यू दे रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।
धनु
आज आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाये रखें। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। विरोधी आलोचना कर सकते हैं। मन में अज्ञात भय पनप सकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी रखें।
मकर
आज लोग आलोचना कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से बचना चाहिये। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। वैवाहिक सम्बन्धों का तनाव दूर होगा।
कुंभ
आज जीवनसाथी काफी ध्यान रखेगा। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी सरकारी मामले में विजय होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परोपकार के कार्यों में मन लगायेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे।
मीन
आज आपको नए काम के लिए तैयार रहना चाहिये। त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें। आप जिन अवसरों को तलाश रहे थे वे आपको प्राप्त हो सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों को दिक्कत हो सकती है।