बयूरो: जालंधर के पूर्व SP स्व. पुष्कर संदल का बेटा सारांश संदल भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलने लगा है। प्रोबेशन कार्यकाल में ही DGP कमैंडेशन डिस्क से उसे सम्मानित किया गया है। जानकारी अनुसार PSI सारांश संदल को प्रोबेशन कार्यकाल दौरान ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम अधीन लंबित मामले हल करने का जिम्मा दिया गया था। नशा तस्करों की रीढ़ की हड्डी मानी जाती उनकी काली कमाई से बनाई गई अवैध प्रॉपर्टी की जांच कर उस पर कार्यवाही कर उनकी कमर तोड़ धूल चटाई व पंजाब सरकार की अहम मुहिम में अहम भूमिका निभाई। अपने कार्यकाल दौरान उम्मीद से अधिक सारांश संदल ने करीब 50 मामले हल किए। जिसके लिए सारांश संदल को पंजाब पुलिस के सबसे बड़े ‘कमैंडेशन डिस्क’ से सम्मानित किया गया।
सारांश संदल जोकि अब मौजूदा समय में थाना सुभानपुर के एडिशनल SHO हैं, की इस उपलब्धि पर उनको उन्हीं के परिवार के करीबी व उनके मेंटर DGP अर्पित शुक्ला ने कमैंडेशन डिस्क से सम्मानित किया। इस मौके पर सारांश संदल ने जहाँ इसका सरा श्रेय अपने पिता पूर्व SP स्व. पुष्कर संदल को दिया वहीं अपनी माता भावना संदल द्वारा उनके लिए की गई मेहनत को सलूट किया व झुक कर पैर छू कर आशीर्वाद लिया। यह पल बहुत ही मार्मिक हो गया था। भावना संदल ने कहा कि उन्हें उनके बेटे पर बहुत गर्व है।