Home Punjab जालंधर: विकास कार्यों को गति देने के लिए नितिन कोहली की बड़ी...

जालंधर: विकास कार्यों को गति देने के लिए नितिन कोहली की बड़ी पहल, पढ़ें व देखें

– वार्ड स्तर पर बनाई गई ठोस कार्य योजना

– नितिन कोहली ने ब्लाक प्रधान, पार्षद औऱ वार्ड इंचार्जों के साथ की बैठक

बयूरो: जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली ने वार्ड के ब्लाक प्रधान, पार्षद औऱ वार्ड इंचार्जों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य विकास कार्य को गति देने के लिए और उसका समय निर्धारण करना, इसके अलावा वार्ड में विकास कार्यो में आ रही समस्याओं के प्रति जानकारी हासिल करना था। इसके लिए नितिन कोहली की ओऱ से वार्ड स्तर पर बनाई गई ठोस कार्य योजना बनाई गई है।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि वार्ड में लोगों को किसी भी प्रकार दिक्कत न हो। इसलिए आज एक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए वार्ड स्तर पर ठोस कार्य योजना बनाई गई है। इसके लिए सबकी ड्यूटियां लगाईं गई कि हर नुमाइंदा अपने वार्ड का जायजा ले और विकास कार्यों में तेजी लाए। इसके अलावा वार्डों में आ रही कुछ समस्याओं का मौके पर हल भी किया गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने मुझे जब से हलका इंचार्ज लगाया है तब से मेरा एक ही उद्देश्य है कि हलके में विकास कार्यों को पहल देना। उन्होंनो आगे बताया कि मेरे ओऱ मेरी टीम की ओऱ से समय-समय पर हलके के ओहदेदारों और आम जनता के साथ बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों का सिर्फ सही उद्देश्य है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। अगर कुछ विकास कार्यो चल भी रहे हैं उन्हें निर्धारित समय से पहले पूरा करवाना है।

मीटिंग में वार्ड प्रधान में अशोक सभ्रवाल, मंजीत रावत, जतिन गुलाटी, राजीव गिल, मनीश शर्मा, हर्ष कुमार, पार्षदों में नवदीप कौर वार्ड 5, त्रिलोक सरां वार्ड 6, परवीन पहलवान वार्ड 7, अमरदीप संदल कीनू वार्ड 8, विक्की तुलसी वार्ड 9, बलबीर सिंह ढिल्लों वार्ड 10, करमजीत कौर वार्ड 11, बलबीर सिंह टुट वार्ड 12, हरलीन कौर वार्ड 19, मनमोहन राजू वार्ड 20, पिंदरजीत कौर वार्ड 21, लव रॉबिन वार्ड 22, गंगा देवी वार्ड 23, कार्तिक सहोता वार्ड 25, दीपक कुमार वार्ड 27, सोनू चड्ढा वार्ड 28, नरेश शर्मा वार्ड 29, अजय चोपड़ा वार्ड 30, रविंदर बांसल वार्ड 64, परवीन वासन वार्ड 65, निखिल अरोड़ा वार्ड 66, गुरप्रीत कौर वार्ड 67, जतिन गुलाटी वार्ड 70, जगदीश राजा मौजूद थे।