बयूरो: Radio Mirchi ने DSOA (District Special Olympics Association) के सहयोग से PVR में फिल्म “सितारे ज़मीन पर” की एक विशेष स्क्रीनिंग का सफल आयोजन किया। यह शाम समर्पित थी उन खास बच्चों को, जिनकी मुस्कानें और जोश ने पूरे माहौल को रौशन कर दिया।
इस इवेंट में DSOA के 17 विशेष एथलीट्स अपने गार्डियन के साथ शामिल हुए और फिल्म के ज़रिए एक प्रेरणादायक व आनंदमयी अनुभव साँझा किया।
🎁 खास धन्यवाद CT World School को, जिन्होंने हमारे एथलीट्स के लिए प्यार से तैयार किए गए गिफ्ट हैंपर्स भेंट किए। साथ ही Wonderland Amusement Park का भी हार्दिक आभार, जिनके सहयोग से यह आयोजन और भी खास बन गया।
इस सुंदर पहल के पीछे था मिर्ची टीम का पूरा साथ:
Sahil Arora (Content Leader, Mirchi Punjab), Tushar Sharma (Sales Head, Mirchi Punjab), Karan, RJ Pak Pak Deepak (मुरगा किंग), RJ Heena , RJ Pearl, RJ Urvi, RJ Shubham, Deepshikha, Neha, और Bharat
जब दिल मिलते हैं, तो हर सितारा और भी ज़्यादा चमकता है। Mirchi Movie Night बस एक स्क्रीनिंग नहीं, एक यादगार एहसास रही ।