








फोरम के संयोजक नवजोत सिंह एडवोकेट ने बताया कि फोरम और जगदा पंजाब एनजीओ पिछले पांच वर्षों से हर मानसून सीजन में पौधारोपण अभियान चला रहे हैं और यह सितंबर तक जारी रहेगा। श्री राकेश शांतिदूत वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि यदि कोई सोसायटी या निवासी पौधे लगाना चाहता है तो वह कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर परवीन चोपड़ा और सुरजीत सिंह राणा से संपर्क कर सकता है। छोटी बांदरी पार्ट 2 की सोसायटी की ओर से एनआरआई और व्यवसायी श्री कुलवंत सिंह गोरा ने फोरम और सोसायटी के प्रयासों की सराहना की और लोगों से इस मानसून में पंजाब की हरियाली के लिए पौधारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर परमजीत सिंह और सुमित महाजन के नेतृत्व में हरियावल पंजाब की विशेष टीम भी मौजूद थी और उन्हों नेफोरम के प्रयासों की सराहना की और फोरम के पौधारोपण अभियान के लिए हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया अंत में अखिल धीर और ध्रुव मौदगिल पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया और श्री पुनीत खन्ना जी का विशेष आभार व्यक्त किया गया ।