Home Religious शनिवार समय व्यर्थ न करें, माईग्रेन रोगियों को यात्रा से बचना चाहिए,...

शनिवार समय व्यर्थ न करें, माईग्रेन रोगियों को यात्रा से बचना चाहिए, कारोबारिक समस्याएं दूर होंगी, मानसिक थकान महसूस करेंगे, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज जो काम नहीं करना चाहते हैं उसी को आपको करना पड़ सकता है। आपको जल्दबाजी से बचना चाहिये। व्यापार में उधारी न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। तकनीकी कारणों से काम में रुकावटें आ सकती हैं।

वृषभ

आज कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह को आप अत्यधिक महत्व देंगे। आप अपने मित्रों के बीच अत्यन्त लोकप्रिय रहेंगे। सभी काम योजनाबद्ध रूप से करेंगे, जिससे आपको बहुत लाभ होगा। विपरीत परिस्थितियों के बीच अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। सभी जिम्मेदारी मन लगाकर पूरा करेंगे। नये व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। आप कारोबार में अच्छा लाभ कमा लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आत्मचिन्तन अवश्य करें।

कर्क

आज सिरदर्द की समस्या हो सकती है। धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। सेहत को लेकर समस्या हो सकती है।

सिंह

आप कार्यक्षेत्र में लोकप्रिय रहेंगे। आज मेहनत के कारण शाम को थकान और बदन दर्द का अनुभव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। आप दूसरों की बुराई न करें। दिन सामान्य रहेगा।

कन्या

आप लोगों के चहेते बने रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा काम सौंपा जा सकता है। घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेमी डेट पर जाने का विचार बना सकते हैं। अज्ञात लोगों पर अधिक विश्वास न करें।

तुला

आज स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर अधिक ध्यान देंगे। शत्रुओं की योजना फेल हो सकती है। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

वृश्चिक

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यों में नवीनता आने से उत्साहित रहेंगे। आप नये काम को लेकर शीघ्रता न करें। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु

कारोबार को लेकर नई योजना बनाने के लिये आज का दिन शानदार है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। यदि आपको कोई सलाह देता है तो तत्काल प्रतिक्रिया न दें। अहंकारी न बनें।

मकर

आज दुविधापूर्ण स्थितियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। अनर्गल बातों पर अधिक ध्यान न दें। लजीज भोजन का आनन्द लेंगे। बॉस आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। मन में किसी तरह का पूर्वाग्रह न पालें। यात्रा से लाभ होगा।

कुंभ

आज करियर को लेकर उत्तम अवसर मिल सकते हैं। परिजनों की चिन्ता रहेगी। अपना समय व्यर्थ न करें। माइग्रेन के रोगियों को यात्रा से बचना चाहिये। बड़ा काम करने की इच्छा होगी। व्यापार में सहयोगियों के साथ तनाव हो सकता है।

मीन

आज उच्च पद मिल सकता है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को जरूर पूरा कर लें। प्रभावशाली लोगों से मित्रतापूर्ण सम्बन्ध बनेंगे। कारोबार की समस्यायें दूर होंगी। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द लेंगे। मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।