Home Punjab जालंधर: योग दिवस का ग्रीन एवेन्यू पार्क में धूमधाम से आयोजन, CP...

जालंधर: योग दिवस का ग्रीन एवेन्यू पार्क में धूमधाम से आयोजन, CP धनप्रीत कौर व ACP रुपदीप कौर का रहा विशेष सहयोग, पढ़ें व देखें

बयूरो(गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के PPR मार्किट नजदीक ग्रीन एवेन्यू पार्क में योग दिवस का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। इस दौरान करीब 50 महिलाओं ने शिरकत की।

इस मौके गुरु आचार्य अनीता द्विवेदी ने सभी को जहाँ योग आसन करवाए वहीं ध्यान योग भी करवाया। इस दौरान ॐ विलोम, पदमासन, वजरासन, डंडासन, हालासना, भुजंगासना, शवासन आदि करवाए गए।

इस आयोजन में शहर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा व ACP मॉडल टाउन रूपदीप कौर का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने प्रतिभागियों की सुरक्षा का इंतज़ाम सुनिश्चित किया। और मौके पर PCR नियुक्त की।

इस मौक पर पार्षद बलराज ठाकुर, राम सिंह, उमेश अरोड़ा, प्रदीप शर्मा, आशा गुप्ता, सोनिका गुप्ता, चंदा अरोड़ा, डिम्पल शर्मा, नीलम नंदा, निशा शर्मा आदि मौजूद रहे।