Home Religious सोमवार चिड़चिड़े रहेंगे, महत्त्वपूर्ण कार्य शुरू न करें, यात्रा दौरान अनावश्यक चर्चाओं...

सोमवार चिड़चिड़े रहेंगे, महत्त्वपूर्ण कार्य शुरू न करें, यात्रा दौरान अनावश्यक चर्चाओं व बहस से बचें, उच्च अधिकारी आप पर अनर्गल आरोप लगाएंगे, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशि  : आज मन अप्रसन्न हो सकता है। आपकी अपेक्षाओं पर लोग खरे नहीं उतरेंगे। रक्तचाप के रोगियों के लिये समय ठीक नहीं है। आप रुके हुये काम को लेकर चिन्तित हो सकते हैं और उसे शीघ्र पूरा करने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों

वृष राशि : आज यात्रा की योजना बना सकते हैं। सन्तान को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। शत्रु आपके सामने कमजोर हो जायेंगे। किसी सामान्य बात को ज्यादा गम्भीरता से न लें। सिरदर्द हो सकता है।

मिथुन राशि : आज आप परिवार के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे, लेकिन कुछ कारणों से आपका मन व्यथित हो सकता है। बड़े भाई-बहन को लेकर चिन्ता रहेगी। सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है। ऊँचाई वाले स्थानों से आपको दूर रहना चाहिये।

कर्क राशि : आज आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पिता की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी मशीनों और उपकरणों के रखरखाव में धन खर्च कर सकते हैं।

सिंह राशि : आप कुछ शंकित हो सकते हैं। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से आपके सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके ऊपर अनर्गल आरोप लगा सकते हैं। नशे और धूम्रपान आदि से पूरी तरह दूरी बना लें। यात्राओं पर अकेले जाने से बचें। पारिवारिक प्रोग्राम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आपको व्यवसाय में काफी ज्यादा ध्यान देना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन आपकी गलतियों को लोग देख रहे हैं और इसका नुकसान भी आपको उठाना पड़ सकता है। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को अपेक्षित सफलता मिल सकती है। पैरों में ऐंठन और दर्द की शिकायत हो सकती है।

तुला राशि : आज आप निराश हो सकते हैं, किन्तु आपको आज कुछ शुभचिन्तकों द्वारा उत्तम सलाह मिल सकती है। जिसके माध्यम से आप भविष्य काफी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज कारोबारी सम्बन्धों में वृद्धि होगी। इससे आपका मन काफी प्रसन्न होगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। जिसके कारण आपके विषय में लोग काफी अच्छी राय रखेंगे। विदेश से जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। शाम को स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है।

धनु राशि: आज पुराने ऋण को आप चुकाने की कोशिश करेंगे। विवादों के निपटारा करने से आपका मनोबल बढ़ेगा। नये गृहोपयोगी सामान खरीद सकते हैं। मित्रों के साथ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिये।

मकर राशि :आज शुभ सूचनायें मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जॉब में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। कारोबार को लेकर नयी योजना पर काम कर सकते हैं। सहयोगियों पर ज्यादा निर्भर न रहें।

कुंभ राशि : आज आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। आज आपको बहुत महत्वपूर्ण कार्य शुरू नहीं करने चाहिये। यात्रा के दौरान अनावश्यक चर्चाओं और बहस से दूरी बनाकर रखें। शाम को धर्म-कर्म में सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन राशि : मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। भविष्य के कार्यों को लेकर आप योजना बना सकते हैं। कुछ लोग आपसे उधार धन की अपेक्षा रख सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सामन्जस्य बनाकर रखें। घर पर नकारात्मक लोगों के विषय में चर्चा न करें। नींद पर्याप्त मात्रा में लें।