Home National मौत सभी क्रैश हुए Air India विमान में सवार यात्रियों की सिवाए...

मौत सभी क्रैश हुए Air India विमान में सवार यात्रियों की सिवाए 1 यात्री के, अहमदाबाद से लंदन जा रही थी Flight, पूर्व सीएम व पंजाब BJP प्रभारी विजय रूपानी ने भी तोड़ा दम, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे. इसमें 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल हैं. इस विमान हादसे में एक यात्री के बचने की खबर सामने आ रही है. यात्री का नाम रमेश विश्वास कुमार है. घायल का अस्पताल में इलाज जारी है.

इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है, जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है।