आज व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। अधिकारियों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। अविवाहित लोगो के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
वृषभ
अपनी सेहत को लेकर आप काफी जागरूक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सब आपके पक्ष में ही होता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर अनावश्यक लोगों से सम्पर्क न रखें। आप किसी गैरजरूरी काम में समय व्यर्थ कर सकते हैं। उधार दिया धन प्राप्त हो सकता है।
मिथुन
आज परिवार को लेकर चिन्ता दूर होगी। साझेदारी वाले प्रोजेक्ट्स में लाभ होगा। जीवनसाथी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी नये स्टार्टअप और करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। भावनाओं में आकर व्यावसायिक निर्णय न लें। लोग आपकी ओर आकर्षित रहेंगे।
कर्क
आज दिन की शुरुआत में तनाव हो सकता है। व्यावसायिक अनुबन्ध प्रभावित हो सकते हैं। सम्पत्ति विवाद के मामले उलझ सकते हैं। शुगर के रोगियों को अपनी सेहत और खानपान को लेकर सावधान रहना चाहिये। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। आज धूप में बाहर निकलने से बचें।
सिंह
आज दिन सकारात्मक रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करें। मित्रों से मधुर संबंध रहेंगे।
कन्या
आज दूसरों पर अपने विचारों को थोपने से बचें। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के मन में रचनात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। परिवार के साथ घूमने की योजना बनायेंगे। पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। आप जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें।
तुला
आज कारोबारी अनुबन्ध होंगे जो आपके लिये अत्यन्त लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। आज काफी रोमान्टिक समय बितायेंगे। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। आमदनी के नये स्रोत बन सकते हैं।
वृश्चिक
आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार नम्र रखें। कारोबार में अस्थिरता हो सकती है। शान्तिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अधिक धन खर्च हो सकता है। शत्रुओं को लेकर सावधान रहें। कार्यों के प्रति गम्भीरता रखें।
धनु
आज किसी करीबी से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव दूर होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। उच्च अधिकारियों से आपको शाबाशी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। सभी कार्यों में प्रगति होगी।
मकर
आज नौकरीपेशा लोगों को विदेशी संस्थान से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। लम्बित कार्यों को पूरा करने में अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है। भोग-विलास में आप अत्यन्त रुचि ले सकते हैं। आप लोगों की समस्याओं को दूर करने को लेकर भी काफी सक्रिय रहेंगे। यदि किसी से आपने उधार लिया है तो आपको उसे भी लौटाना पड़ेगा।
कुंभ
आज परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
मीन
आज काम में जल्दबाजी न करें। बीमारियों पर धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के कारण मूड खराब हो सकता है। बिजनेस की गतिविधियों में परिश्रम के उपरान्त भी सफलता इच्छानुसार नहीं मिलेगी। आपको आराम करना चाहिये। मन में कुण्ठा पनप सकती है।