मेष
अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें, ज्यादा तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा, नहीं तो आप किसी बीमारी को आमंत्रित करसकते हैं और आप अपने दिनचर्या में योग व्यायाम को बनाए रखें। आप अपनी सुविधा की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च करेंगे। किसी लेनदेन के मामले में कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।
वृषभ
आज का दिन कुछ कठिनाई भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे व उनके साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे, लेकिन आपके साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि आप से कोई गलती हुई है, तो आपको उसके लिए तुरंत माफी मांगनी होगी। आप नई योजना में धन लगाने से पहले अपने अनुभवी लोगों से बातचीत अवश्य करें।
मिथुन
आज तनाव बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। आपको आपके स्वभाव में भी चिड़ापन देखने को मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपकी किसी तर्क-वितर्क व लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य रखना होगा। आपने यदि पहले कुछ धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में कामयाब रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
कर्क
आज सावधान व सतर्क रहें। संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप किसी आप बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको एक साथ कई काम हाथ आने से अपने जरूरी कार्य को पहले पूरा करना होगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपको कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी जरूरी काम के कारण यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
सिंह
आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों से आप निकालने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरा उतरेंगे।
कन्या
आज का दिन नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आनंद रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करने में कामयाब रहेंगे र बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन माता-पिता यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा।
तुला
आज आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आप परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अकस्मात गिरावट के कारण दिक्कत में रहेंगे।
वृश्चिक
आपको लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला समय रहते निपटाना होगा।
धनु
नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, अन्यथा आप परेशान रहेंगे। आप परोपकार के कार्यों में भी पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने परिजनों से बातचीत करनी होगी व प्रेम जीवन जी रहे लोग पार्टनर के साथ किसी बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो यह मामला तनावपूर्ण हो सकता है। बिजनेस के मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।
मकर
आज का दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे और आप साझेदारी में किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता से जरूरी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और यात्रा पर जाने की भी सोच सकते हैं।
कुंभ
व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या चल रही थी, तो आज निजात मिलेगी, लेकिन आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बात विवाद में ना पड़े, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आप यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दे, तो जीवनसाथी से बातचीत करके दे, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। संतान के करियर को लेकर चिंता समाप्त होगी।
मीन
निवेश की योजनाओं पर विराम लगाना होगा और अपना ध्यान इधर-उधर के कामों में ना लगाकर अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आपको चल रहे आपसे वाद विवाद पर बातचीत करनी होगी और इसके साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो बाद में कुछ समस्या हो सकती है।