बयूरो: जालंधर के भोगपुर में CNG प्लांट के लगाने कि लेकर सरकार व विपक्ष आमने सामने पिछले लम्बे समय से है। जिसको लेकर आज से पहले सरकारी अधिकारी से विधायक कोटली के बहस हो या धरना लगाने को लेकर विधायक कोटली व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला पर FIR दर्ज करने का मामला हो।
वहीं इसी कड़ी में आज यानी सोमवार को सुबह सुबह अश्वन भल्ला को पुलिस द्वारा नजरबंद कर लिया गया है। इस बारे बातचीत करते हुए अश्वन भल्ला ने बताया कि उनका होंसला बिल्कुल टूटने वाला नहीं है। न तो वह जनहित कार्यों के लिए किसी पर्चे से डरे और न ही इस नजरबंद तकनीक से डरेंगे। उन्होंने कहा कि वह भोगपुर में CNG प्लांट नहीं लगने देंगे। और इलाकानिवासियों के लिए सदैव उनके हक के कार्य करते रहेंगे।