मेष राशि : आज नई शुरुआत करने को लेकर उत्साहित रहेंगे। सहकर्मियों के प्रति आपके मन में नकारात्मक भाव आयेंगे। लेकिन आपको अपनी कमियों पर विचार करना होगा। अति धार्मिक होने से भी आपको समस्या हो सकती है। पेट में इन्फेक्शन हो सकता है।
वृषभ राशि : आज शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि : आज सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। घर में कलह होने की सम्भावना है। कारोबा में तरक्की होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि : आज सेहत का ध्यान रखें। सॉफ्टवेयर क्षेत्र के व्यवसाय से जुड़े लोगों को निवेशकों के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। पुराने सम्पर्क का आपको लाभ मिलेगा। दिन का शुरुआती भाग आपको काफी अच्छे परिणाम देगा। आप कई कार्य एक साथ कर पायेंगे।
सिंह राशि : आज कलह का माहौल हो सकता है। अनावश्यक कारणों से यात्रा होने की सम्भावना है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। आपकी कठोर भाषा से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं। चेहरे पर मुँहासे और दाग जैसी समस्या होने की आशंका है। विवाह आदि कार्यक्रमों को टाल सकते हैं।
कन्या राशि : आज आपको सतर्क रहना चाहिये। काम में आपका मन नहीं लगेगा। झगड़ा होने की भी सम्भावना है, जिसके दौरान आप कुछ हिंसक भी हो सकते हैं। अपनी मान्यताओं को किसी पर न थोपें। बिजली उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
तुला राशि : नए काम सीख सकते हैं। आप व्यवसाय को लेकर काफी सावधान रहेंगे। लोग आपसे काफी प्रभावित रहने वाले हैं। नयी जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। जगह परिवर्तन का विचार कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज बुखार और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। नये कारोबार की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने के लिये दिन शुभ है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। लेकिन आपका अहित नहीं होगा।
धनु राशि : आज कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। यद्यपि आपको कार्यालय में कुछ तकनीकी परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं का ध्यान रखें। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं।
मकर राशि : आज काम में रुकावट के संकेत हैं। आप अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। यदि आप निजी कम्पनियों में काम कर रहे हैं तो आपको बॉस के नखरों को सहना पड़ सकता है। परिजनों पर गुस्सा न निकालें। अन्धविश्वासी न बनें।
कुंभ राशि : नए काम को लेकर आपका रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी की बातें आपको कड़वी लग सकती है। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्पर्क बनेगा। स्वजनों की अनदेखी न करें। पैर में चोट लग सकती है।
मीन राशि: आज कड़वी बातों के कारण कोई नाराज हो सकता है। नये कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। यूरिन संक्रमण जैसी समस्याओं से घिर सकते हैं। धैर्यवान रहें।