Home Religious रविवार रोमांटिक मूवी देखने का प्लान बन सकता है, विरोधी सक्रिय रहेंगे,...

रविवार रोमांटिक मूवी देखने का प्लान बन सकता है, विरोधी सक्रिय रहेंगे, उधार दिया पैसा वापिस मिलेगा, विवाद सुलझेंगे, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशिफल
आज कुछ तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी की बातों का अनादर न करें। आज आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी तरह का संक्रमण हो सकता है। परिजनों की अपेक्षा आपसे बढ़ सकती है।

वृषभ राशिफल
आज पुराने रिश्तेदारों से बात हो सकती है। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। व्यवसाय में बिक्री होने की सम्भावना बन रही है। एकांत में अध्ययन का प्रयास करेंगे। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतोष प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल
वाणी पर नियंत्रण रखें। इससे आप विवादों से बचे रहेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। नकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहने वाला है।

कर्क राशिफल
आज सभी काम पूरे होंगे। कारोबार में पुराने अनुभवों का आप बेहतर लाभ उठा पायेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी के प्रति मन में गर्व की भावना उत्पन्न होगी। किसी जरूरी काम को टालना ठीक रहेगा।

सिंह राशिफल
परिचितों से अपने सम्बन्ध अच्छे बनाये रखें। व्यर्थ के प्रेम सम्बन्धों के कारण आपका मन व्यथित हो सकता है। विरोधी आपके विरुद्ध कुछ गलत बातें फैला सकते हैं। घरेलू खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित होने की आशंका है।

कन्या राशिफल
आज राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अपने प्रेमी से दिल की बात कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको पहले की गयी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहने वाला है। उधार का धन आपको वापस मिल सकता है।

तुला राशिफल
आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे। घर के सदस्यों की सुख-सुविधाओं का काफी ध्यान रखेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ भरपूर मनोरंजन का आनन्द लेंगे। नया भवन खरीदने का विचार बनायेंगे।

वृश्चिक राशिफल
धार्मिक कार्यों में आज आपका मन लगेगा। तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। लोग आपके ऊपर काफी विश्वास करेंगे। जीवनसाथी से दिल की बातें शेयर करना उत्तम होगा। विचारों में सरलता बनाकर रखें।

धनु राशिफल
आज आपकी दिनचर्या असन्तुलित हो सकती है। खांसी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। धन को लेकर असन्तोष की भावना रहेगी। उधार का धन आपको तनाव का अनुभव करायेगा। अपरिचित लोगों के कारण दिक्कत हो सकती है।

मकर राशिफल
आज लोगों की मदद करेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। आपके कई विवाद सुलझ सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। दिन काफी अच्छा रहेगा। परोपकार की भावना रहेगी।

कुंभ राशिफल
अपने करियर को लेकर असन्तुष्ट हो सकते हैं। घर पर आज समय बिताना उत्तम होगा। असामाजिक तत्वों से सतर्क रहें। परिवार के लोग आपका काफी ध्यान रखेंगे। लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्य निष्ठापूर्वक करेंगे। रोमांटिक फिल्म देखने का विचार बन सकता है।

मीन राशिफल
आज का दिन अच्छा रहेगा। पुरुषों को महिलाओं वर्ग के सहयोग से लाभ मिल सकता है। बच्चे आज मस्ती करेंगे। कारोबार को लेकर नया प्रयास सफल होगा। विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ परिणामकारी है। विरोधियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी।