मेष राशिफल
आज निवेश करने में सावधानी रखने की आवश्यकता है। नजदीकी लोग आपसे शत्रुवत व्यवहार रख सकते हैं। घरेलू विवाद को लेकर चिन्तित रहेंगे। सहकर्मी आपसे कुछ असन्तुष्ट हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से अस्थिर हो सकते हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें।
वृषभ राशिफल
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों के प्रति समर्पित रहेंगे। परोपकार में आप रुचि लेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर सावधानी से प्रतिक्रिया दें।
मिथुन राशिफल
दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। खांसी और बुखार की समस्या हो सकती है। चापलूस लोगों से आपको नुकसान हो सकता है। नियमों के पालन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्राओं से बचें। गैस, एसिडिटी जलन की शिकायत हो सकती है।
कर्क राशिफल
आज आपके खर्च बढ़ सकते हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में सावधानी बरतनी बेहद आवश्यक है। शाम के समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी समस्या का निवारण हो सकता है। किसी मित्र के यहां आपको बुलावा प्राप्त होगा। नए कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ सकता है।
सिंह राशिफल
आज रूके हुए काम को शुरू करना ठीक नहीं है। वाहन चलाते समय सतर्कता रखें। पैरों में चोट लग सकती है। कार्यक्षेत्र में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं।
कन्या राशिफल
आज उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। कार्यों की रुकावट दूर होगी। परिवार में अपने दायित्व के प्रति निष्ठावान रहेंगे। युवाओं को करियर की समस्याओं का समाधान मिल सकता है।
तुला राशिफल
आज पारिवारिक मामलों में समझौता हो सकता है। अटकी हुयी परियोजनायें दोबारा शुरू हो सकती हैं। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बढ़ेगा। अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल
आज किसी को पसन्द करेंगे। करियर की उतार-चढ़ाव की परिस्थितियों में सुधार होगा। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। विरोधियों से समझौता हो सकता है।
धनु राशिफल
आज आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। लोग आपको स्वार्थी समझ सकते हैं। कब्ज और गैस के कारण आपकी दिनचर्या खराब हो सकती है। बाहर का गरिष्ठ भोजन न करें। पुरानी बीमारियाँ दोबारा उभर के आने की आशंका है।
मकर राशिफल
आज रिश्तों को लेकर प्रेम भाव बढ़ेंगे। व्यापार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे।
कुंभ राशिफल
आज काम को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। डायबिटीज़ के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जरूरतमन्द लोगों की आपको मदद करनी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी।
मीन राशिफल
आज किसी रूठे हुए करीबी को मनाने का प्रयास करेंगे। तकनीक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन काफी उत्तम है। भावनात्मक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे।