Home Religious मंगलवार महिलाओं के लिए अच्छा, मार्केटिंग व मीडिया संबंधी लोगों को मिलेगी...

मंगलवार महिलाओं के लिए अच्छा, मार्केटिंग व मीडिया संबंधी लोगों को मिलेगी सफलता, तनावमुक्त महसूस करेंगे, यात्रा संभव, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज आपका मनोबल बढ़ायेगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय बितायें। कारोबार में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रशासन से सम्बन्धित जातकों को व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक कार्यों में कीमती समय बर्बाद न करें।

वृषभ

आज लाभ प्राप्त होगा। कला,साहित्य और संगीत में आप रुचि लेंगे। लम्बी यात्रा पर जाने का विचार बनायेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मनोवांछित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को रिश्ते मिल सकते हैं।

मिथुन

आज शेयर मार्केट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। सन्तान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। राजनीतिक सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे।

कर्क

आज लाभ मिल सकता है। आज आप अपने आप में ही व्यस्त रहेंगे। पद और अधिकार की आकांक्षा बढ़ेगी। बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपका यश बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रत्येक कार्य को सलीके से करने का प्रयास करें।

सिंह

आज व्यापार को लेकर किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं। बच्चों के साथ खास वक्त बिताएंगे, आनंद प्राप्त होगा।

कन्या

आज धन की स्थिति काफी मजबूत होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी। रोज़मर्रा के कार्यों में आपका मन लगेगा। नयी परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में सरलता होगी।

तुला

आज धार्मिक स्थल पर एकान्त में समय बितायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।व्यापार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होगी। यात्रा का आनंद ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मौैज मस्ती करेंगे।

वृश्चिक

आज सन्तोष की अनुभूति होगी। विदेश से जॉब के प्रस्ताव आपको मिलेंगे। आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा। कहीं बाहर खाने का विचार बना सकते हैं। अपने सिद्धांतों के साथ समझौता न करें। पारिवारिक उलझन दूर हो सकती है।

धनु

आज जॉब में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। प्रबन्धन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय देंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय बहुत ही अच्छा है।

मकर

आज करियर को लेकर बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल हो जायेंगे। पुराने अटके हुये कार्य आज पूरे हो सकते हैं। अपने काम को अन्य लोगों के बीच बांट दें। लवमेट के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।

कुंभ

आज आपकी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। किसी खास कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। महिला वर्ग के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कार्यशैली में समय के अनुसार परिवर्तन लाना उचित होगा। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिल सकती है। जॉब को लेकर इन्टरव्यू का बुलावा मिलेगा।

मीन

आज सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। घर में सुख-शान्ति बनी रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। किसी प्रिय व्यक्ति से शानदार मुलाक़ात होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। करीबी संबंधियों के साथ चालाकी न करें।