आज अधूरे काम को पूर्ण करने का प्रयास कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद शान्त होंगे। घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रेमी जन के साथ एकान्त समय बिताना पसन्द करेंगे। व्यवसाय में आपको अधिक व्यय करना पड़ेगा।
वृषभ
आज अपना व्यवहार अच्छा रखें। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। नया व्यवसाय आरम्भ करने का विचार बनायेंगे। मित्रों के प्रति आपको उदार रहना चाहिये। सेहत को लेकर समस्या हो सकती है।
मिथुन
दूसरों के मामले में दखल न दें। अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ हो सकता है। मौसम परिवर्तन के कारण वायरल और दर्द-बुखार की समस्या हो सकती है। अहंकार के कारण पुराने मतभेद दोबारा उभर सकते हैं।
कर्क
आज दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। आपका बहुमूल्य समय अनावश्यक कार्यों में व्यर्थ हो सकता है। मौसम परिवर्तन के कारण वायरल और दर्द-बुखार की समस्या हो सकती है। अहंकार के कारण मतभेद फिर उभर सकते हैं।
सिंह
आज कुछ लोग आपके अनुकूल होते प्रतीत होंगे। धर्म-कर्म के प्रति रूचि रखेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की इनकम बढ़ सकती है।
कन्या
आज कुछ मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वैवाहिक जीवन को आज पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। अन्यथा पाचन खराब हो सकता है। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। व्यावसायिक साझेदारों को लेकर अविश्वास हो सकता है।
तुला
आज आपको धर्म-कर्म में काफी सहायता करेगा। धार्मिक तीर्थ यात्रा में रूचि लेंगे। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। वरिष्ठ लोगों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग व्यवसाय को लेकर मन बना सकते हैं।
वृश्चिक
आपको अपनी वाणी में संयम रखना चाहिए। बेकार दौड़धूप करनी पड़ेगी लेकिन उसका परिणाम कुछ विशेष नहीं मिलेगा। मधुमेह के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिये। लेन-देन असावधानी आपको आर्थिक हानि पहुँचा सकती है।
धनु
आज नौकरीपेशा लोगों को तनाव हो सकता है। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को निवेश करते समय सतर्कता रखनी चाहिये। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में असुविधा होगी।
मकर
आज विरोधियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ने के योग बन रहे हैं। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुराने कर्जों को चुकाने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में रुकी हुयी योजनाओं को शुरू कर सकते हैं।
कुंभ
बुरी संगत वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। आज कारोबार में कमी देखने को मिल सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण आपको हानि हो सकती है। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं।
मीन
आज विपरीत परिस्थितियों पर नियन्त्रण पा लेंगे। किसी परिजन या रिश्तेदार के विवाह की तैयारी हो सकती है। नई परियोजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।