आज अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। पुराने सम्बन्धों का लाभ आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनापन और प्रेम दोनों ही बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों या सेवाओं की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा।
वृषभ
आज अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में धोखा मिल सकता है। मधुमेह के रोगियों को दवाओं के प्रयोग में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। अपच के कारण मुँह में छाले पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य अपनी जिम्मेदारी में करें।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। पहले की गयी मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। आज व्यवसाय में नये तरीके की योजना बना सकते हैं।
कर्क
आज किसी रिश्तेदार की आपको सहायता करनी पड़ सकती है। इससे आपका मन अत्यन्त प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से आपके कार्य शीघ्र पूरे हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र में नये अवसर आपको मिल सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी की सलाह लेनी चाहिये, इससे आपको लाभ मिलेगा।
सिंह
आज सोशल मीडिया पर संवेदनशील और भ्रामक पोस्टों को लाइक-शेयर करने से बचें। घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा है। दोस्तों के व्यवहार के कारण मूड खराब हो सकता है। किसी पर भी आँख-मूँदकर विश्वास न करें।
कन्या
आज किसी बात की चिन्ता रहेगी। अपने खर्चों को सीमित और सन्तुलित रखें। राजनीतिक विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज काम का अतिरिक्त बोझ आने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लोग कुटिलता से अपने काम आपसे करवाने का प्रयास करेंगे।
तुला
आज मन में सन्तोष का भाव बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काफी निर्भर रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। नयी सम्पत्ति या मकान आदि खरीदने का विचार बना सकते हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
वृश्चिक
आज आज कुछ समस्याओं के कारण मन विचलित रह सकता है। आंखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। अपने स्वार्थ के लिये गलत रास्तों का चुनाव न करें। शत्रुओं से सावधान रहें।
धनु
आज गलतियों को दूर करने के लिये प्रयासरत हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को आज पर्याप्त समय देंगे। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। रियल एस्टेट व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। दूसरों के मामलों में दखल न दें।
मकर
आज काम में आपका मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से आपको बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। अपने विचारों व निर्णयों को सदैव पहली प्राथमिकता दें। पेट की समस्या बढ़ सकती है।
कुंभ
आज करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी सम्भावना है। आज अटके मामलों को धीरे-धीरे सुलझा लेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। अच्छे मित्रों के संयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
मीन
आज फिटनेस को लेकर तनाव में आ सकते हैं। इसके कारण आपके कई छूटे हुये कार्य पूरा होने की आशंका बन रही है। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। कमीशन और इन्श्योरेंस जैसे कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। पिता की सेहत को लेकर लापरवाही न करें।