ब्रॉडरिज इंडिया ने भविष्य के लिए तैयार टेक टेलेंट के निर्माण पर केंद्रित एक रणनीतिक इंडस्ट्री-एकेडमी सहयोग शुरू करने के लिए एलपीयू के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
जालंधर; ब्रॉडरिज, फाइनेंशल सर्विस इंडस्ट्री के लिए टेक्नॉलोजी-संचालित समाधानों के एक अग्रणी प्रदाता, ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो एक इंडस्ट्री-एकेडमिक सहयोग की शुरुआत है। इस साझेदारी का उद्देश्य, उद्योग और शिक्षा के बीच की दूरी को कम करना है, छात्रों को वास्तविक दुनिया के कौशल और व्यावहारिक अनुभव से लैस करना है ताकि वे इंडस्ट्री में अच्छी जॉब पा सकें।
ब्रॉडरिज इंडिया की एचआर प्रमुख रितु रखरा और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। ब्रॉडरिज ने एक संरचित ट्रेन द ट्रेनर कार्यक्रम शुरू किया है, जहां इसके एसएमई इंस्ट्रक्टर एलपीयू स्टाफ का मार्गदर्शन करेगें। यह कार्यक्रम 16-17 सप्ताहों में 80-90 घंटों तक चलेगा, जिसमें हर सप्ताह लाइव सत्र निर्धारित किए जाएंगे। सेशन में वास्तविक समय के केस स्टडी, इंटरैक्टिव वर्कशॉप, असाइनमेंट और पहले से साझा की गई पाठ्यक्रम सामग्री शामिल है, जिसकी फैकल्टी पहले से समीक्षा कर सकती है। इसमें शामिल प्रमुख विषयों में प्रोडक्ट मैनेजमेंट, एजाइल और सेफ, एसआरई, क्लाउड और डेवऑप्स और साइबर सुरक्षा शामिल हैं।
ब्रॉडरिज इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर शीनम ओहरी ने कहा, “ब्रॉडरिज में, हम मानते हैं कि उद्योग और शिक्षा के बीच की दूरी को खत्म करना भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए आवश्यक है।” “लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के साथ हमारा सहयोग इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्रों को उभरती टेक्नॉलोजी में वास्तविक दुनिया में प्रैक्टिकल ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव से लैस करेगा। हमारे इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य छात्रों को सशक्त बनाना है और बदले में, एक अत्यधिक कुशल कार्यबल बनाना है।”
ब्रॉडरिज एलपीयू के साथ मिलकर फैकल्टी के फीडबैक के आधार पर पाठ्यक्रम को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर ऐज कोड, डेवसेक ऑप्स और क्लाउड परफॉर्मेंस मैनेजमेंट जैसे विशेष क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यह विशेष पाठ्यक्रम छात्रों को फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी का गहन ज्ञान प्रदान करता है, व्यावहारिक केस स्टडीज, उद्योग कार्यशालाओं और इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्रों को मिलाकर उन्हें वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।
डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर ने कहा, “ब्रॉडरिज के साथ यह सहयोग प्रैक्टिकल लर्निंग और गहन उद्योग एकीकरण के माध्यम से उच्च शिक्षा में क्रांति लाने की एलपीयू की पहल एडुरेवोल्यूशन को मजबूत करता है।” “उद्योग विशेषज्ञों द्वारा स्टाफ के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से, यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है कि छात्र न केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करें बल्कि विषय की पूरी समझ भी प्राप्त करें। इसका उद्देश्य भविष्य के लिए तैयार ग्रेजुएट्स को विकसित करना है; तकनीकी रूप से कुशल, अनुकूलनीय और उद्देश्य-संचालित प्रोफेशनल्स जो तेजी से विकसित हो रही दुनिया में कामयाब होने के लिए सुसज्जित हों।”
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, स्टाफ सदस्यों को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त होंगे। फिर वे अगस्त 2025 तक; 2026 ग्रेजुएट बैच को उद्योग-तैयार कौशल से लैस करने के लिए जून और जुलाई 2025 में बूटकैंप आयोजित करेंगे। 2027 के बाद से, इन विशेष विषयों को एलपीयू के बी.टेक पाठ्यक्रम में ओपन माइनर प्रोग्राम के तहत चार वैकल्पिक पाठ्यक्रमों के रूप में शामिल किया जाएगा, जिसमें छात्र अपने पांचवें सेमेस्टर से आगे प्रति सेमेस्टर एक कोर्स करेंगे।