Home Religious वीरवार जटिल समस्याएं हल हो जाएंगी, शब्दों के चयन में सावधानी रखें,...

वीरवार जटिल समस्याएं हल हो जाएंगी, शब्दों के चयन में सावधानी रखें, दिखावे में धन खर्च करेंगे, किस्मत का साथ मिलेगा, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव से रहेगा। सबके प्रति सहज व्यवहार रखें। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादित विषयों से दूर रहने का प्रयास करें। यात्रा के दौरान खर्च और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ

आज दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा है। बुद्धिमान लोगों की संगत से लाभ प्राप्त होगा। नयी नौकरी में आप प्रवेश ले सकते हैं। आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। अपनी संतान की उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति कर सकते हैं।

मिथुन

आज परिवार के लोग एक साथ बैठकर किसी गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। आपके मन में बहुत सारे सवाल रहेंगे जिसके जवाब के लिये आपको काफी धैर्य रखना होगा। मांगलिक कार्यों में खर्च कर सकते हैं। आय और व्यय में सन्तुलन बना रहे इसका ध्यान रखें। उधार धन देने के योग बन रहे हैं।

कर्क

आज आप परिवार का काफी ध्यान रखेंगे। यदि आप नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। विवाह की चर्चा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।

सिंह

आज व्यावसायिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कब्ज की समस्या होने की आशंका है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियन्त्रण बनाये रखें। आज आप दिखावे में अधिक धन खर्च कर सकते हैं। छात्रों पर होमवर्क पूरा करने का दबाव रहेगा।

कन्या

आज आप जिस कार्य के लिये काफी समय से प्रयासरत थे उसे पूरा कर सकते हैं। व्यापार में लाभ हो सकता है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। इसका आपको काफी अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। पारिवारिक कलह दूर होगी। आपको योग्यता दिखाने के अवसर मिलेंगे।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज किसी को धन उधार न दें। आपकी सलाह लोगों के लिये काफी सहायक रहने वाली है। अनावश्यक बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें। आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में पूर्ण प्रभाव रहेगा। सन्तान के प्रति आपका स्नेह और बढ़ेगा। विद्यार्थी नये विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर दिखेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर काफी सक्रिय हो सकते हैं। इससे आत्मबल में वृद्धि होगी। तनाव कम होगा।

धनु

आज समस्याओं से घिरे रहेंगे। आप अपने काम के प्रति काफी समर्पित रहेंगे। लेकिन लोग आपका मजाक बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापारिक साझेदारों पर अधिक विश्वास न करें। दूसरों पर अपनी मर्जी न थोपें।

मकर

आज दाम्पत्य जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। आपको सरकार से सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। लोग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। ज्यादातर मामलों के लिये आज दिन बहुत शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है।

कुंभ

आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आपकी जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कारोबार की जटिल समस्यायें भी आज हल हो सकती है। दोपहर तक सोच-विचार में रहेंगे। आपको निवेश करने से लाभ मिल सकता है।

मीन

आज घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य कम हो सकता है। बातचीत के दौरान शब्दों के चयन में सावधानी रखें। नए मौके मिलेंगे। आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। कारोबारियों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। मन उत्साह से भरपूर रहेगा।