फोटो/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने से गुरेज करें, कार्यवाही संभव
बयूरो: जालंधर के DC डा. हिमांशु अग्रवाल ने देर शाम एक संदेश जारी किया है जिसमें रात होते होते पिछले दिनों की भांति अगर कोई धमाका सुनाई देता है तो उस बारे कुछ गाइडलाइन जारी की हैं।
DC अनुसार अगर कोई ड्रोन दिखे या धमाका सुनाई दे तो सबसे पहले न तो घबराएं और न ही सोशल मीडिया उसकी फोटो या वीडियो बना कर वायरल करें। इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम नंबर पर सांझा करें।
उन्होंने आगे कहा कि थोड़े समय के लिए आपके इलाके की बिजली बंद की जा सकती है जिसके चलते बिल्कुल भी पैनिक न करें। बल्कि प्रशासन का साथ देते हुए अपने घरों के अंदर रहें और इन्वर्टर आदि भी बंद रखें।
उन्होंने कहा कि गिरे हुए ड्रोन या धमाके पश्चात नीचे गिरे किसी तरह के समान के पास न जाएं। प्रशासन, पुलिस व सेना इस पर अपने आप कार्यवाही करेगी। क्यूंकि ड्रोन गिराते समय बड़ा धमाका सुनाई दिया जा सकता है।
DC ने जिले में पटाखे चलाने या ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई है। सोशल मीडिया पर वायरल की जाने पोस्ट पर भी सख्ती से कार्यवाही के आदेश जारी किए हैं।