Home Religious मंगलवार व्यर्थ की यात्रा से बचें, स्वभाव में नम्रता बनाए रखें, धन...

मंगलवार व्यर्थ की यात्रा से बचें, स्वभाव में नम्रता बनाए रखें, धन की कमी का सामना करना पड़ेगा, अहंकार मतभेद पैदा करेगा, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज कार्यक्षेत्र में किसी के साथ विवाद होने की सम्भावना है। इसके कारण आपका मन अशान्त हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको इष्ट मित्रों से सलाह ले लेनी चाहिये। गम्भीर विषयों का अध्ययन करने के लिये दिन बहुत ही शानदार है। नये कार्यों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

वृषभ

आज कार्यक्षेत्र में बेहतरीन वातावरण रहेगा। बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं तो उसका समाधान मिलने के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे।

मिथुन

मिथुन राशि को शत्रुओं से सावधान रहना चाहिये। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहें। आपकी निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तों को लेकर दृष्टिकोण में काफी बदलाव आ सकता है।

कर्क

जॉब में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सन्तान के व्यवहार से आपको लज्जित होना पड़ सकता है। किसी बनते हुये काम के बिगड़ने की सम्भावना है। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। त्वचा में इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है।

सिंह

आज का दिन आपकी उम्मीद पर खरा उतरता प्रतीत नहीं हो रहा है। धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। परिवार के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अहंकार के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

कन्या

दंपत्ति आज काफी रोमान्टिक मूड में हो सकते हैं। अपनी विचारधारा का प्रभाव लोगों पर छोड़ पायेंगे। व्यवसाय से होने वाली आय में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों को उपहार दे सकते हैं। मार्केटिंग जुड़े लोग अपना लक्ष्य समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे। तनाव कम होगा।

तुला

आज समाज में आपकी सराहना हो सकती है। ससुराल पक्ष से कुछ मनमुटाव हो सकता है। मित्रों के माध्यम से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। विवादों में घिरने के बजाय उनसे जितना हो सके उतना दूरी बनाकर रखें। घर में आपका मन नहीं लगेगा। लोग अपनी गलतियों को आपके ऊपर थोपने का प्रयास कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। कारोबार विस्तार के लिये नये तरीकों का प्रयोग करना हितकर होगा। लेकिन अधिकतर कार्य आपको अपने ही दम पर और बिना किसी समर्थन के करने पड़ेंगे। कारोबार में वृद्धि होने से आप ऋणों से मुक्त हो सकते हैं।

धनु

आज नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नींद न आने के कारण सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है। व्यापारियों को नयी डील करने से पहले थोड़ी सावधानी और जांच-परख कर लेनी चाहिये। अपनी काबिलियत का सही तरह से मूल्यांकन करते हुये ही कोई काम हाथ में लें।

मकर

आज उत्साहित रहेंगे। मित्र आपकी परेशानियों को समझेंगे और उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर काफी समय बितायेंगे। रिश्तों को निष्ठा से निभाने का प्रयास करें।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक निवेश शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक अनुबन्धों को समय से पूर्ण कर लेंगे। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने स्वभाव में नम्रता बनाये रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नम्रता रखें। परिवार को लेकर कुछ भावुक हो सकते हैं।

मीन

प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा से बचना चाहिये। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें।