बोले अगर बात होगी तो सिर्फ आतंकवाद खात्मे व POK के मुद्दे पर
ब्यूरो: ऑपरेशन सिन्दूर के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों ने पाकिस्तान में उन ठिकानों पर हमला किया, तो न केवल आतंकवादी संगठनों की इमारतें हिल गईं, बल्कि उनके हौसले भी डगमगा गए। बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकवादी स्थल वैश्विक आतंकवाद के विश्वविद्यालय थे। दुनिया में हुए सभी बड़े आतंकवादी हमले, चाहे 9/11 हो या भारत में हुए बड़े आतंकवादी हमले, किसी न किसी तरह से इन आतंकवादी स्थलों से जुड़े हुए हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि हमने अपने सैन्य गतिविधियों को सिर्फ स्थगित किया है और उनके अगले कदमों के अनुसार ही हम आने वाले दिनों में पाकिस्तान को कसौटी पर नापेंगे ओर साथ ही अगर आगे कभी दोनों देशों के बीच बात होगी तो केवल आतंकवाद पर और POK पर होगी। पाकिस्तान अगर कश्मीर को लेकर कोई मंसूबे संजोके बैठा है तो भूल जाए क्यूंकि हम न्यूकलियर ब्लैकमेल नहीं सहेंगे।