Home National Operation Sindoor पर देश को शाम 8 बजे सम्बोधित करेंगे PM नरेन्द्र...

Operation Sindoor पर देश को शाम 8 बजे सम्बोधित करेंगे PM नरेन्द्र मोदी

ब्यूरो: ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. यह संबोधन भारत-पाक युद्धविराम समझौते के कुछ दिन बाद हो रहा है. भारत ने 7 मई को पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें 100 आतंकी और पाकिस्तानी सेना के 40 जवान ढेर किए गए.

प्रधानमंत्री का ये संबोधन दोनों देशों के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य हमलों को रोकने के आपसी समझौते पर पहुंचने के दो दिनों बाद होगा. पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद यह युद्धविराम हुआ था.