







इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर संवेदनशील माहौल के कारण भारत सरकार और पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अगले आदेशों तक गुरदासपुर जिले में रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा।