








राजीव दुग्गल ने बताया कि मार्किट में आने वाले लोगों को कई बार बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राजीव दुग्गल ने कहा कि एरिया में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था भी पूरी तरह से ठीक नहीं है, दूसरा एरिया में शौचालय न होने के कारण भी मार्किट में घूमने आने वाले लोगो को परेशानी होती है। राजीव दुग्गल ने कहा कि पार्किंग समस्या के अतिरिक्त रेहड़ीयां भी परेशानी का कारण है। अलग अलग जगहों पर सड़क पर खाने पीने की रेहड़ीयां लगने से दुकानदारों को परेशानी होती है। राजीव दुग्गल ने मांग की कि सड़कों से रेहड़ीयां हटवा कर उनका रोजगार छीनने की बजाए निगम प्रशासन द्वारा एक ऐसी जगह अलॉट की जाए, तांकि एक ही जगह पर चौपाटी लग सके।