मेष राशि : आज धन उधार देने से आपको नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन से असन्तुष्ट हो सकते हैं। इस समय आपको किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिये। सबके प्रति अच्छा व्यवहार रखें, करीबी लोग आपके प्रति शत्रुता रख सकते हैं।
वृषभ राशि : आज धन लाभ होगा। आपकी योजना पूरी तरह से सफल होगी। प्रेमी जन से विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। व्यवसाय को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कारोबारियों के लिये दिन बहुत लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि : आज भविष्य को लेकर योजना बनाना उचित नहीं है। कुछ स्वजनों की बातें आपको निराश कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग गलत बातें प्रसारित कर सकते हैं। मित्रों से मिलकर आपका मन शान्त होगा।
कर्क राशि : आज सफलता प्राप्त करेंगे जिसके कारण आप लोगों की दृष्टि में काफी सम्मानित रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में सफलता मिलेगी। यदि आप व्यापारी हैं, तो आप अपने उत्पादों की उत्तम ब्रान्डिंग कर सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच सम्पर्क मजबूत होगा।
सिंह राशि : आज अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन शुभ नहीं है। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने से बचें। परिजनों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। आपको ऐसा लगेगा कि लोग आपकी अनदेखी कर रहे हैं।
कन्या राशि : आज धार्मिक विषयों के प्रति आपका रुझान बढ़ने वाला है। उच्चाधिकारी आपका वेतन बढ़ा सकते हैं। विदेश में कारोबार के इच्छुक हैं, तो उसके योग बन रहे हैं। समय आपके अनुकूल रहेगा। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।
तुला राशि : आज नये काम की शुरुआत होने के योग हैं। आपके द्वारा कही हुयी बात सही सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। दिनचर्या अच्छी रहेगी। आमदनी के नये स्रोत बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज अति आत्मविश्वास से बचें। वैवाहिक सम्बन्धों में सम्वादहीनता हो सकती है। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। सहयोगियों के साथ विरोध उत्पन्न हो सकता है। यात्रा सावधानी से करें।
धनु राशि : आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से कमजोर रहेगा। व्यवसाय में आय सामान्य रहेगी, लेकिन आपके खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं। मन में अनावश्यक विचार आपको एकाग्र नहीं होने देंगे। शत्रुओं को लेकर सावधान रहना चाहिये।
मकर राशि : आज सरकारी कार्यों में बाधा देखने को मिल सकती है, लेकिन आप समझदारी से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। आज आप मनोरंजन और मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। विनम्रता से लोग काफी प्रभावित रहेंगे।
कुंभ राशि : आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार हेतु प्रयत्न करेंगे। लोगों की मदद करने से आप पीछे नहीं हटेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों से लाभ हो सकता है। सन्तान की प्रगति से आप प्रभावित होंगे।
मीन राशि : आज आपको अच्छा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो दिन बहुत अच्छा है। सन्तान की उन्नति से आपको लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। रोमान्टिक हो सकते हैं।