Home Religious शनिवार किसी को सलाह न दें, खर्च करने में लापरवाही न करें,...

शनिवार किसी को सलाह न दें, खर्च करने में लापरवाही न करें, अनजान लोगों से सतर्क रहें, वाहन सावधानी से चलाएं, यात्रा संभव, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज आप किसी को सलाह न दें। पारिवारिक उलझन दूर होगी। यात्रा के दौरान किसी समस्या का सामना कर सकते हैं। नौकरी को लेकर चल रही समस्या खत्म होगी। प्रमोशन की सूचना मिल सकती है।

वृषभ

आज विद्यार्थियों को सावधान रहना होगा। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी को कुछ कष्ट हो सकता है।

मिथुन

धन लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक तनाव कम होगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे। दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

कर्क

छात्रों को लाभ होगा। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। करियर को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। अपने किसी करीबी के साथ यात्रा कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

सिंह

आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी राज की बात किसी से शेयर न करें। सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करना होगा। किसी करीबी बहस हो सकती है। निवेश को लेकर अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें।

कन्या

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। विरोधी आपके मित्र बन सकते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। जिसके सार्थक परिणाम भी आपको जल्द प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ आनन्द का समय बितायेंगे। अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

तुला

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। नए स्रोत से आय होगी। कार्यस्थल पर अच्छी सूचना मिल सकती है। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। खर्च करने में लापरवाही न करें।

वृश्चिक

जोखिम लेने से बचें। नौकरी मिल सकती है। करियर संबंधी दिक्कत दूर होगी।वित्तीय लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। कारोबार में साझेदारों के साथ कुछ तनाव होने की संभावना है।

धनु

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। गैरजरूरी कामों में समय नष्ट न करें। बुजुर्गों को सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ विद्याओं का अध्ययन कर सकते हैं।

मकर

आपको आज सावधान रहना होगा। शत्रु आपके विरूद्ध बातें कर सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कुंभ

आपको आज धन लाभ होगा। यात्रा कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। बैंक संबंधी कार्य पूरा कर पाएंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे। किसी को सलाह न दें।

मीन

अजबनियों से सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी। लजीज व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।