Home Religious बुधवार कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं, अपने काम से काम रखें,...

बुधवार कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं, अपने काम से काम रखें, दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें, कानूनी सफलता संभव, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष
आज आपको अपने काम में काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। सन्तान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। अपच को लेकर समस्या हो सकती है। परिवार के बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विज्ञ जनों से विमर्श अवश्य करें।

वृषभ
आज कार्यक्षेत्र की दिक्कतें दूर होंगी। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनायेंगे। बेरोजगारों को नया रोजगार मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध सुधरेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का काफी ध्यान रखेगा।

मिथुन
आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। नये विषयों को जानने की लालसा बढ़ेगी। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेगा। कारोबार को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क
अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। प्रत्येक काम को लेकर सावधान रहने का प्रयास करें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दैनिक जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी गम्भीर मुद्दे में आप परिवार वालों के साथ चर्चा कर सकते हैं।

सिंह
आज सार्वजनिक कार्यों में भाग लेंगे। परिवार में सौहार्द बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने का उपाय करें। लवमेट्स आज काफी समय साथ में बिता सकते हैं। आज सितारे आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाले हैं।

कन्या
कारोबार को लेकर अधिक सोच-विचार न करें। जीवनसाथी आपके मनोभावों को समझ पायेगा। मोटापे से पीड़ित लोगों को परेशानी होगी। पारिवारिक कलह का समाधान ढूँढने का प्रयास करें। मन कुछ अशान्त हो सकता है।

तुला
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव न करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से हट सकता है। कुछ जरूरी कार्यों को करना पड़ेगा।

वृश्चिक
आज आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज पूर्ण हो सकता है। अड़ियल रवैये के कारण आपके साथी नाराज हो सकते हैं। उत्तम भोजन का आनन्द लेंगे किसी नये कार्य में आपको निवेश नहीं करना चाहिये।

धनु
आज निजी समस्याओं को लोगों से व्यक्त न करें। आज बेमतलब के कार्यों में आप अपना समय व्यर्थ कर सकते हैं। करियर को लेकर बड़ा बदलाव न करें। गलत प्रवृत्तियों से आपको बचना चाहिये। शरीर स्वस्थ रखने के लिये नियमित व्यायाम करें। परिजनों की किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा।

मकर
आज काफी उत्साहित रहेंगे। दोस्तों के साथ पुरानी बातों का स्मरण करेंगे। आर्टिफीशियल इन्टेलीजेन्स से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। अपनी आदतों पर सुधार करें। लम्बे समय से रुके हुये काम बन सकते हैं।

कुंभ
आज सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक और आर्थिक स्थिति थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। अपने काम से काम रखें। दूसरों के कार्यों में बिल्कुल भी हस्तक्षेप न करें।

मीन
आज कुछ लोगआपका समर्थन कर सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय में कुछ बाधा आ सकती है लेकिन अपने प्रयत्नों से उसे दूर करने में कुछ कामयाब रहेंगे। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें और वो काम बिल्कुल न करें जो आपको बार-बार नुकसान देते हों। मूल्यवान वस्तुओं की प्राप्ति होगी।