मेष राशि आज का दिन कठिन रहेगा यात्रा में कठिनाई होगी। अपनी गोपनीय बात किसी से न कहें । शत्रु पक्ष मजबूत रहेगा। तनाव की स्थिति बन सकती है। कारोबार में घाटा हो सकता है।
वृष राशि अपने जीवनसाथी के रूखे व्यवहार से मायूस रहेंगे। जीवन की समस्याओं से जूझेंगे। बच्चों को सफलता मिलेगी। मित्रों से प्यारी-प्यारी बातें होंगी। करियर की समस्या दूर हो सकती है।
मिथुन राशि शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। आज यात्रा कर सकते हैं। किसी काम के नहीं होने से क्रोधित हो सकते हैं। मातहतों का सहयोग मिलेगा। मन शांत रखें।
कर्क राशि दिनभर किसी समस्या को लेकर उधेड़बुन में लगे रहेंगे। महिलाओं को लाभ हो सकता है। आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। पारिवारिक सामंजस्य बनाने का प्रयास करेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी।
सिंह राशि आज आपको खुशखबरी मिलेगी। प्रतिरोध से दूर रहें। महिला वर्ग में आप लोकप्रिय रहेंगे। कुटिल प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। पूजापाठ में मन लगेगा। संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं।
कन्या राशि आपकी यात्रा कठिन रहेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। सरकारी कार्यों में विलंब हो सकता है। घरेलू विवाद के कारण तनाव में आ सकते हैं। कानूनी मामले में उलझेंगे। किसी को सलाह न दें। परेशानी बढ़ेगी।
तुला राशि धन संबंधी स्थिति मजबूत होगी। कारखानों में कार्य करने वाले सतर्क रहें। सावधानी से वाहन चलाएं। आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने मामले सुलझेंगे। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि आज शुभ सूचना मिलने से प्रसन्न रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा। पूर्व के विवाद फिर खड़े हो सकते हैं। संतान पक्ष से लाभ होगा।
धनु राशि विभिन्न स्रोतों से आय होगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। छुट्टी के दिन का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। माता-पिता के साथ वक्त बिताएंगे। आज अच्छी खबर मिलेगी।
मकर राशि गलत कार्यों को छोड़े। धन हानि हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। जमीन संबंधी कार्य पूरे कर पाएंगे।यात्रा कर सकते हैं। किसी को राज की बात न बताएं।
कुंभ राशि रूके हुए कार्य पूरे होंगे। घर में मांगलिक आयोजन होगा। रिश्तेदारों से भेंट होगी। किसी करीबी से शुभ समाचार मिलेंगे। आज कोई मित्र आपको घुमाने ले जा सकता है। सावधानी से खर्च करें।
मीन राशि सेहत खराब होने की संभावना है। खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी से मतभेद उभर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। अधिक खर्च होने की संभावना है। सोचे हुए कार्य पूरे कर पाएंगे।