बयूरो: जालंधर वासियों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल, करोल बाग, गढा व अर्बन एस्टेट क्षेत्र में पड़ते कई फाटक अगले करीब 3 दिन के लिए बंद रहेंगे। रेलवे विभाग फाटकों की मरम्मत का काम करेगा, जिसके चलते यह फाटक 3 दिन के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि जालंधर कैंट से सुच्ची पिंड तक का सी-5 फाटक, जो राष्ट्रीय राजमार्ग को करोल बाग से जोड़ता है के साथ-साथ थाना 6 व 7 के इलाके में पड़ते कई रेलवे फाटक जो जालंधर – नकोदर रेल लाइन पर ही पड़ते हैं, वह 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे।