आज आर्थिक लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। अचानक खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। सहयोगी और रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।
वृषभ
आज कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिल सकता है। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको मदद मिलेगी। आप कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं।
मिथुन
आज व्यापार में अच्छी बढ़ोत्तरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। किसी नयी डील में धन निवेश कर सकते हैं। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको दृढ़ निश्चय के कारण सफलता मिलेगी।
कर्क
धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। विदेश में रह रहे लोगों को जॉब के उत्तम अवसर मिलेंगे। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में आप कुछ जोखिम ले सकते हैं। परिवार में शुभ उत्सव होने की सम्भावना है। आपके नये मित्र बन सकते हैं।
सिंह
आज दूसरों के मामलों में अधिक बहसबाजी न करें। राजनीतिक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आप थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। परिवार के लोगों से आप थोड़े नाखुश रहेंगे।
कन्या
आज उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर की नवीन वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। होटल कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप वाले कार्यों में आपको धन प्राप्त होगा।
तुला
आज प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। कुछ लोग आपके विषय में अफवाहें फैला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आप पर निर्भर रहेंगे। इसके कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। नवीन वस्तुओं की खरीदारी करते समय सावधानी रखें।
वृश्चिक
आज प्रभावशाली लोगों की सहायता से आपके काम बन सकते हैं। सन्तान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे। जॉब में आपको पदोन्नति मिल सकती है। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।
धनु
आज पैतृक सम्पत्ति की समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। बहस की स्थितियों से आपको बचना चाहिये। गलत निर्णय होने से आपको नुकसान होगा। कोई पुराना मामला दोबारा उभर सकता है।
मकर
आज आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये काफी बेहतरीन है। आपके सामने करियर के कई विकल्प सामने आयेंगे। आपकी जीवनशैली काफी अनुशासित रहेगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। फाइनेन्स को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा।
कुंभ
आज व्यापार में प्रतिद्वन्द्वियों से सावधान रहें। घर में आपसी सामंजस्य में कमी होगी। विद्यार्थियों को इच्छानुसार परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है। नाक और गले में समस्या हो सकती है। भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें।
मीन
आज नये व्यवसाय को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आपकी मनःस्थिति काफी स्थिर रहेगी। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। कमीशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।