Home Punjab पहलगाम आतंकी हमला निंदनीय, प्रधानमंत्री मोदी की गलत नीतियों का नतीजा :...

पहलगाम आतंकी हमला निंदनीय, प्रधानमंत्री मोदी की गलत नीतियों का नतीजा : रोहित गंभीर, प्रधान अरोरवंश अरोड़ा खत्री महासभा (रजि.)

बयूरो: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हर ओर निंदा हो रही है। इसी कड़ी में अरोरवंश अरोड़ा खत्री महासभा (रजि.), जालंधर के प्रधान एडवोकेट रोहित गंभीर ने भी हमले की निंदा की है।

उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत नीतियों का नतीजा है। क्यूंकि प्रधानमंत्री सेक्युलर नहीं और कश्मीर में सिर्फ ईश्तेहारबाजी करते हैं जबकि वहां माहौल अभी तक भी सही नहीं है।

पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए गंभीर ने कहा, “हम इस अमानवीय कृत्य से प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। पूरा देश यह मांग करता है कि दोषियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाया जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।”

रोहित गंभीर ने कहा कि कश्मीर बहुत ही संवेदनशील स्तिथि में है। धारा-370 को हटाकर ईश्तेहरबाजी करना सही नहीं, बल्कि वहां माहौल सही करना चाइए था।

गंभीर ने सभी समुदायों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और शांति, न्याय और लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करने की अपील की।