Home National Terrorist Attack: कश्मीर के पहलगाम में, पहले पूछा धर्म फिर पेंट उतार...

Terrorist Attack: कश्मीर के पहलगाम में, पहले पूछा धर्म फिर पेंट उतार कर देखा, हिंदु होने पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, आतंकी संगठन TRF के शेख सज्जाद गुल ने ली हमले की जिम्मेदारी, श्रीनगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह व LG मनोज सिन्हा, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यह हमला पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी अनुसार आतंकियों ने पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा फिर उनकी पेंट उतारी। हिंदु पाए जाने पर कहा मोदी को जाकर बता देना और फिर अंधाधुंध गोलियां चला दी। वहीं इस हमले में कई घायल लोगों की हालात अभी गंभीर बताए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक पहलगाम के बैसरन में पहले से छिपे हुए आंतकियों ने पर्यटकों पर आंधाधुंध गोलियां चलाई। आशंका है कि हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस आतंकी हमले को निंदनीय करार दिया है व मृतको व घायलों के परिवारों संग संवेदना व्यक्त की है। यह हमला बायसरन घास के मैदानों के पास हुआ। आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। टीआरएफ, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन है। पाकिस्तान में बैठा शेख सज्जाद गुल टीआरएफ का प्रमुख है। पहलगाम हमले के बाद गृहमंत्री अमित शाह व एलजी मनोज सिन्हा श्रीनगर पहुंच गए हैं। वहीं श्रीनगर पहुंचकर अमित शाम हाई-लेवल मीटिंग कर रहे हैं। मीटिंग में एलजी मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, शीर्ष सुरक्षा अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के प्रतिनिधि शामिल हैं।