







जानकारी देते हुए रिम्पी कक्कड़ ने बताया कि पहली श्रेणी आयु वर्ग 5-6 वर्ष थी जिसमें मेहर प्रथम व बानी द्वितीय रही। वहीं श्रेणी आयु वर्ग 7-10 वर्ष में दीवित को ‘किंग’ व मायरा को ‘क्वीन’ के सम्मान से नवाजा गया। इसी श्रेणी में तृषिका प्रथम व अरशदीप द्वितीय रहे। श्रेणी आयु वर्ग 10-12 वर्ष में तान्या ने टैलेंटेड कुड़ी का ख़िताब जीता। वहीं तीनएजर श्रेणी में उमांशी प्रथम व भूमि द्वितीय रही।
रिम्पी कक्कड़ ने आगे बताया कि महिलाओं में मॉडलिंग करवाई गई जिसमें वेहड़ा मजाजनां दा-8 शीर्षक से प्रियंका को नवाजा गया। नखरेवाली नार का ख़िताब डा. कर्मजीत तथा प्रतिभाशाली मुटियार का सम्मान साहिबा ने अपने नाम किया। वहीं बेस्ट वाल्क का अवार्ड रोज़ी तो गुणा दी पोटली नेहा, गोरी पतली नार गगनदीप ने जीता। रौनक़ी कपल का ख़िताब वीरपाल कौर व सुखविंदर सिंह ने अपने नाम किया।