आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो दिन बहुत ही अच्छा है। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। धार्मिक यात्राओं के लिये जा सकते हैं। अपने प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी बात को लेकर चल रहा तनाव दूर होगा।
वृषभ
आज कार्यक्षेत्र में काम के बिगड़ने की सम्भावना है। आपके सेहत में थोड़ी खराबी आ सकती है। पेटदर्द और गैस की समस्या हो सकती है। नयी सम्पत्ति में निवेश करने से आपको बचना चाहिये। अपनी पुरानी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है।
मिथुन
आज कार्यों को तय समय पर पूर्ण कर लेंगे। जीवनसाथी आपसे आकर्षित रहेगा। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में काफी दिनों से रुके हुये काम पूरे हो सकते हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेने का अवसर प्राप्त होगा।
कर्क
आज पुराना कर्ज चुकाने के लिये दिन अनुकूल है। रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धैर्यवान होकर अपना काम करें फिलहाल अधिक अपेक्षा रखना उचित नहीं है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में धन लाभ होगा। आपको नया रोजगार मिल सकता है। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
सिंह
आज कार्यक्षेत्र में आपके विचारों और सुझाव की प्रशंसा होगी। किसी भी प्रकार के व्यसन व बुरी आदत से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों में कामयाबी मिलेगी। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। समय परिजनों की किसी बात पर क्रोध आ सकता है। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करें।
कन्या
आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। किसी काम को करने में जल्दबाजी न दिखाएं। आपकी योजनाओं में बदलाव आने से काम बिगड़ सकते हैं। शरीर में कोई समस्या या कमजोरी महसूस हों तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।
तुला
आज बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। अपने बुद्धि-विवेक और कौशल का परिचय देंगे। अनावश्यक खर्चों में नियन्त्रण पा लेंगे। आप कुछ नयी स्किल सीख सकते हैं।
वृश्चिक
प्रशासन से जुड़े लोगों को आज उच्च पद प्राप्त हो सकता है। धन संबंधी स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। लोग आपकी आलोचना करेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें।
धनु
आज कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी। आज समस्याओं का समाधान होने से तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
मकर
आज किसी काम के नहीं होने से आपको दिक्कत होगी। प्रेमी जन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने खानपान को लेकर सावधानी रखें। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे। अपने काम पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्रा आज न करें।
कुंभ
आज लोग आपकी बातों से बेहद प्रभावित रहेंगे। बच्चों की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी। दोस्तों की सलाह आपके लिये काफी काम आने वाली है। आमदनी के नये स्रोत बन सकते हैं। सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
मीन
आज प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने कारोबार को लेकर बड़ा लक्ष्य बनायेंगे। उच्च शिक्षा संस्थान के प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी। आपको माता-पिता के साथ अच्छे सम्बन्ध रखने चाहिये।