मेष : आज शारीरिक का अनुभव कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त हो सकती है। ललित कला को लेकर आप रुचि ले सकते हैं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण भाव में वृद्धि होगी। माता-पिता से सलाह-मशविरा करना हितकर होगा।
वृषभ : आज आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम रहने वाला है। व्यापारी वर्ग को कारोबार के नये अनुबन्ध करने पड़ सकते हैं। ऋण से मुक्ति मिलने की प्रबल सम्भावना है। आज तनावमुक्त महसूस करेंगे। खर्चों को लेकर ज्यादा परेशान न हों।
मिथुन : आज आपकी आय में वृद्धि की प्रबल सम्भावना बन रही है। परिवार में बेहतरीन तालेमल रहने वाला है। दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कठिन कार्य भी सरलता से पूर्ण कर लेंगे। समाज के प्रति समर्पण की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आज अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
कर्क : आज शुभ रहने वाला है। मौसम में आ रहे परिवर्तन को लेकर सावधान रहें। धन खर्च करते समय कन्जूसी न करें। परिवारजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मानसिक अशान्ति से छुटकारा मिल सकता है।
सिंह : आज आज जल्दबाजी में कार्य निपटाने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। साझेदारी के काम में आपको लाभ मिलेगा। आपकी कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। शेयर मार्केट से धन लाभ प्राप्त होगा। जॉब को लेकर मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या : आज आपको किसी काम में अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। लापरवाही भरे रवैये के कारण काम बिगड़ सकते हैं। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। वाणी में कठोरता रहेगी। आपके रुके हुये कार्य बन सकते हैं।
तुला : आज दफ्तर में सक्रिय रहने वाले हैं। दोपहर के बाद परिस्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी। पूर्व में लिये गये निर्णय आपके लिये लाभकारी सिद्ध होंगे। बनते कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। किसी उपलब्धि के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है।
वृश्चिक : आज कुछ समस्या हो सकती है। सेहत का पर्याप्त साथ नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारियों से तनाव हो सकता है। अपनी रूचि के कार्यों को समय अवश्य दें। गैरजरूरी यात्राओं पर जाने से बचें।
धनु : आज धर्म-कर्म के प्रति आप अत्यधिक रुचि लेंगे। मित्रों के साथ आप किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। लोग आपसे सुझाव लेना पसन्द करेंगे।
मकर : आज अपने कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। शेयर बाजार से आपकोअच्छा धन लाभ मिल सकता है। अनुभवी लोगों से सहायता अवश्य लें। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार के लिये नई रणनीति बनानी पड़ेगी।
कुंभ : आज धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। किसी भी काम को अनमने ढंग से न करें। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी बातों और विचारों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहें। शासकीय कार्यों में आ रही रुकावट दूर होगी।
मीन : आज आपके अड़ियन स्वभाव को लेकर कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। पुराने लोन को लेकर समस्या हो सकती है। अपनी बातों को लेकर अड़ियल न बनें। ध्यान और योग में रुचि लेंगे। शत्रुओं से संभलकर रहें।