मेष : आज परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा हो सकता है। बिजनेस डील के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपके व्यवहार से काफी आकर्षित रहेंगे। परिवार के बुजुर्गों से विचार-विमर्श करना लाभकारी साबित होगा। लजीज भोजन का आनन्द उठा पायेंगे।
वृषभ : आज कार्यक्षेत्र की परेशानियां समाप्त होंगी। कारोबार को बढ़ाने के लिये आप लोन ले सकते हैं। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। जॉब में आपको बड़ा पद मिल सकता है।
मिथुन : आज आपको कई कार्य करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में आदर भाव जागृत होगा। अपने भोग-विलास पर आप धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम विवाह के लिये पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। बच्चों की प्रतिभा को बढ़ाने के लिये नये पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिला सकते हैं।
कर्क : आज व्यापारिक समझौतों से लाभ होगा लेकिन वह धन तुरन्त खर्च भी हो सकता है। आप जिन लोगों का हित करेंगे, वे लोग ही आपका अनादर कर सकते हैं। सबसे मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा सम्बन्धों पर बुरा असर पड़ सकता है।
सिंह : आज कारोबार में में लाभ की स्थिति बनेगी। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। सन्तान के विवाह की सम्भावना बन रही है। आप मनोरञ्जक गतिविधियों पर धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन रहेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं का समाधान होगा।
कन्या : आज धन खर्च होगा। नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। मन में दान-पुण्य की भावना जागृत होगी। अपने जीवनस्तर को सुधारने का प्रयास करेंगे। अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
तुला : आज अधिक धन खर्च हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। रुके हुये कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। बच्चे घरेलू कामकाज में रुचि लेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। अपने निर्णयों को सदैव सर्वोपरि रखें। सभी जिम्मेदारियों को एक साथ निभाने के चक्कर में गड़बड़ी होगी।
वृश्चिक : आज कई कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराना विवाद दोबारा उभर सकता है। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। सिरदर्द और बदलते मौसम को लेकर परेशानी हो सकती है। किसी पर अधिक भरोसा न करें।
धनु : आज आपसी सहयोग में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नया रोजगार शुरू करने का विचार बनायेंगे। कर्ज पटाने के लिये रकम की व्यवस्था हो जायेगी।
मकर : आज घरेलू मामलों में समझौता हो सकता है। रुके हुये कार्यों को आप समय पर पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। आपकी निर्णय क्षमता की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ेगी।
कुंभ : आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लोग आपसे सहयोग की अपेक्षा करेंगे।आप कई लोगों की मदद करेंगे। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेगा।
मीन : आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके ऊपर अधिक निर्भर रहेंगे। मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। काम की गति धीमी रहेगी।