मेष राशि : आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। नया काम शुरू करने का उत्साह रहेगा। घर के कार्यों में भी आप विशेष रुचि लेंगे। अधिकारी वर्ग के लोगों से आपको प्रशन्सा मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का स्थानान्तरण हो सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी। किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
वृषभ राशि : आज तनाव दूर होने से मानसिक प्रसन्न रहेगी। कृषि कार्य से जुड़े लोग कुछ परेशान हो सकते हैं। व्यापार में अपने उत्पादों की गुणवत्ता का ध्यान रखें। जीवनसाथी की सलाह आपको से लाभ होगा।
मिथुन राशि : आज रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे कार्यों से दूरी बनाकर रखें जिसको लेकर आपके पास पूरी सूचना नहीं है। आज आपको धैर्य और साहस का परिचय देना होगा। बवासीर और कब्ज के रोगियों के लिये दिन शुभ नहीं है। सेहत कमजोर रहने की सम्भावना है।
कर्क राशि : आज आप अपनी तरफ से लोगों की काफी मदद करेंगे। इससे आपकी छवि काफी अच्छी हो सकती है। जो लोग आपसे नाखुश थे, वे भी आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह राशि : आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। आपके कुशल प्रबन्धन और जिम्मेदारी लेने की प्रवृत्ति के कारण लोग आपकी काफी प्रशन्सा करेंगे। धर्म-कर्म को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि : आज थकान का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम करने का मन नही करेगा। आज आपको योग और ध्यान का सहारा लेना चाहिये। व्यवसाय में आप कुछ नयी नीतियों पर काम करने का प्रयास करेंगे। लेकिन कुछ गम्भीर खामियाँ दिख सकती हैं। सरकारी काम में कामयाबी मिलेगी।
तुला राशि : लापरवाही पूर्ण रवैया अपना उचित नहीं है। बौद्धिक प्रकृति के लोग आपसे सलाह लेने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। घर के उपकरणों को सुधरवाते रहें। आप लोगों की मनोदशा समझने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि : आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जिन कार्यों में आपको आनन्द आता है,आप उसमें स्वयं को व्यस्त रखने का प्रयास करेंगे। स्वजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दूसरों के झगड़ों को सुलझाने का भी आप प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि: आज तनाव में आ सकते हैं। परिस्थितियाँ कुछ नकारात्मक सी रहेंगी। आप जो नहीं चाहते हैं उन कार्यों में भी आपको संलग्न होना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहें। उधार लेन-देन आपको काफी नुकसान दे सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने ऑफिस या कारखाने आदि में सुरक्षा पर ध्यान देना होगा।
मकर राशि : आज मानसिक रूप से शान्ति महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपके अनुकूल रहेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। योग और जीवनशैली जैसे विषयों को लेकर आप काफी जागरूक रहेंगे। गठिया रोगियों के दर्द का निवारण हो सकता है। अधिकारी आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे।
कुंभ राशि : आज व्यवसायी अपने अपनी दुकान या शोरूम आदि में अग्नि आदि से सुरक्षा के मानकों पर ध्यान दें। आज आपको काम से ज्यादा प्रबन्धन पर ध्यान होगा। यात्रा के दौरान सेहत गड़बड़ हो सकती है। सजग होकर ही काम करने होंगे।
मीन राशि : आज परिजन आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज घर पर आराम करने का विचार बना सकते हैं। सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिये आप कुछ महंगे उत्पादों पर धन निवेश कर सकते हैं।