मेष राशि : आज आप प्रसन्न रहेंगे। अपनी परिस्थितियों को लेकर के रोष समाप्त होगा। धन कमाने के नये मौके मिल सकते हैं। लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द ले सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश को लेकर उत्साहित रहेंगे।
वृषभ राशि : आज काफी खर्च हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। आँखों में दर्द की शिकायत हो सकती है। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे अच्छी तरह से जाँच लें। भविष्य को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। विदेशी भूमि से कारोबार अथवा नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि : आज आपके दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक होने वाले हैं। जॉब में आपकी पदोन्नति हो सकती है। छात्र पढ़ाई के साथ व्यवसाय को लेकर भी विचार कर सकते हैं। सहकर्मियों के ऊपर प्रभाव बढ़ेगा।
कर्क राशि : आज धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अटके हुये मामलों को अपने पक्ष में कर लेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो उनसे अपने हृदय की बात कह सकते हैं। धनी और प्रभावशाली लोगों से आपका सम्पर्क मजबूत होगा।












