


बयूरो: जालंधर के Elite जिमखाना क्लब की गत दिनों आयोजित हुई एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक के दौरान क्लब की सभी सुविधाओं के शुल्क में भारी बढ़ौतरी करने और भारी भरकम डिवैल्पमैंट चार्ज लगाए जाने के फैसले का सभी सदस्यों द्वारा एक स्वर में विरोध दर्ज करवाना तथा नौबत बॉयकोट तक पहुँचने से पहले ही बड़ी खबर सामने आई है कि पार्षद अरुणा अरोड़ा के हस्तक्षेप से एक वफ़द सचिव संदीप कुक्की बहल की अगुवाई में डिवीज़नल कमिश्नर आईएएस अरुण सेखडी से मिला जिसमें ओहदेदार सौरभ खुल्लर सहित एग्जीक्यूटिव सदस्य शालीन जोशी, प्रो. विप्पन झांझी, मोहिंदर सिंह, शालिनी कालरा, आदि शामिल रहे।