मेष राशि
आज का राशिफल मेष राशि 3 अप्रैल के अनुसार गुरुवार को मेष राशि वालों के जीवन में कई उतार चढ़ाव आ सकते हैं। आप हताश हो कर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ राशि
आज का राशिफल वृषभ राशि 3 अप्रैल के अनुसार गुरुवार को वृषभ राशि वालों का भाग्योदय होगा। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार बार आ रही मशीनरी में खराबी से परेशान रहेंगे, मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।
मिथुन राशि
आज का राशिफल मिथुन राशि गुरुवार 3 अप्रैल संकेत कर रहा है कि मिथुन राशि वालों को परिणय चर्चा में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
कर्क राशि
दैनिक कर्क राशिफल गुरुवार के अनुसार कर्क राशि वाले काम को टालना बंद करें और समय पर काम को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 3 अप्रैल 2025 को सिंह राशि वालों को बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाना होगा। खुद के तौर तरीके को बदलना होगा। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि
दैनिक राशिफल कन्या राशि गुरुवार के अनुसार 3 अप्रैल 2025 को केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।














