ब्यूरो: जालंधर के दकोहा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नशा तस्कर राजन उर्फ नाज्जर के घर का पहला फ्लोर गिराया गया । ये कार्रवाई दकोहा में स्थित बाबा बुड्ढा जी नगर में की गई है।
पहला माला काली कमाई से बनाया
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्कर ने उक्त घर का पहला माला काली कमाई से बनाया था। नीचे वाले फ्लोर का तो नक्शा पास है, मगर ऊपर वाला फ्लोर बिना नक्शे के बनाया गया था। जिसके चलते पुलिस ने मजदूर लगाकर घर का पहला माला ध्वस्त करवा दिया है। इस मौके पर भारी पुलिस तैनात रही।