बुधवार बड़ा धन लाभ संभव, उधार दिया पैसा भी वापिस मिल सकता है, प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे, अधीनस्थ कर्मियों प्रति व्यवहार अच्छा रखें, पढ़ें राशिफल
मेष राशि : आज नकारात्मक रहेगी। खर्चों में सन्तुलन बनाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों को नाराज न करें। सिरदर्द के कारण काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय में जोखिम भरे कार्य न करें। दोपहर के बाद थोड़ा हल्का महसूस करेंगे।
वृषभ राशि: आज उत्सव हो सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपको महँगे उपहार मिल सकते हैं। आज साहित्य और सिनेमा आदि का आनन्द ले सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
मिथुन राशि: आज आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बदलते मौसम को लेकर बुखार की समस्या हो सकती हैं। शॉपिंग के दौरान मूल्य का ध्यान अवश्य रखें। अचानक कोई चलता हुआ कार्य रुक सकता है। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। दूर की यात्राओं के लिये दिन अच्छा नहीं है।
कर्क राशि : आज प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ होगा। ऑफिस के कार्यों में आप मन लगाकर काम करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये जोखिम ले सकते हैं।
सिंह राशि : आज आनन्दित रहेंगे। मेडिकल पेशे से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद शुभ है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। मनोरंजन का भरपूर आनन्द लेंगे। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय-व्यय में सन्तुलन बनाकर रखें।
कन्या राशि : आज बड़ा निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। जीवनसाथी की सलाह से काम करना हितकर होगा। कृषि कार्यों से बड़ा धन लाभ हो सकता है।
तुला राशि : आज किसी से अनबन हो सकती है। नये व्यवसाय में काम करने का विचार बनायेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को सम्मान दें। क्रोधी व्यवहार के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में कुछ परेशानियाँ आ सकती है। किसी को प्रतिक्रिया देने से बचें।
वृश्चिक राशि : आज दिन की शुरूआत शुभ रहेगी। अपने कार्यक्रमों में छेड़छाड़ न करें। भरोसेमन्द व्यक्तियों का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी का परामर्श लेना हितकर होगा।
धनु राशि : आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। कई दिनों से जो काम रुका हुआ था वो आज बन सकता है। व्यापार में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।
मकर राशि : बिजनेस में विस्तार कर सकते हैं। अपने मनपसन्द कार्यों में आप रुचि लेंगे। यदि आप किसी जॉब के साक्षात्कार में सम्मिलित हो रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। प्रियजनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। यात्राओं पर जाने का विचार बन सकता है।
कुंभ राशि : आज मनोरंजन का आनन्द लेंगे। बच्चे पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। कोई बड़ी व्यावसायिक बैठक कर सकते हैं। सन्तान की योग्यता की प्रशंसा अवश्य करें। आपको कुछ अच्छा करने का मौका मिलेगा। झूठ बोलने से आपकी प्रतिष्ठा गिर सकती है।
मीन राशि: आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में लाभ होगा।