


बयूरो: जालंधर से संबंधित पास्टर (पादरी) बजिंदर सिंह को लेकर माननीय कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। जानकारी अनुसार एक रेप केस मामले में पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली की एक अदालत ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने पादरी की सजा को लेकर 1 अप्रेल की तारीख दी है, यानी कि उसे 1 अप्रेल को सजा सुनाई जा सकती है।
