बुधवार शेयर मार्किट से धन लाभ होगा, घरेलू समस्याओं को लेकर तनाव दूर होगा, व्यापार में अपेक्षा से अधिक फायदा मिलेगा, विरोधी अपमानित करने का प्रयास करेंगे, पढ़ें राशिफल
मेष राशि : आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने के अवसर प्रदान करेगा। आपको लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। शेयर मार्केट से आपको काफी अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। घरेलू समस्याओं को लेकर तनाव दूर होगा। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा।
वृषभ राशि : आज अधूरे कार्यों को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। थोड़ी सी सुस्ती आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। प्रेमी जन आपसे किसी उपहार की माँग कर सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षकों से बहस करने से बचना चाहिये। शाम को किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि : खुद की गलतियों को दूसरों के ऊपर न थोपें। लोग आपसे काफी अपेक्षा रख रहे हैं, जिसका दबाव आपके ऊपर देखने को मिलेगा। वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी कठिनाई होगी। रिलेशनशिप से जुड़े मामलों को लेकर काफी सम्वेदनशील रहेंगे। थकान और पैरदर्द की समस्या हो सकती है।
कर्क राशि : आज करियर को लेकर काफी सकारात्मक रहेंगे। मित्रों के साथ सम्पर्क और मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन को लेकर काफी आशावान रहेंगे। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें। पैतृक व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
सिंह राशि: विरोधी आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बाहर का भोजन करने से बचें। क्लाइन्ट्स के साथ झड़प हो सकती है। अपने गुस्से पर नियन्त्रण करने का प्रयास करें।
कन्या राशि : आज उच्च अधिकारियों के साथ सम्बन्ध खराब न करें। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। कोई कुटिल व्यक्ति आपको बहकाने का प्रयास कर सकता है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। पेपरवर्क के दौरान सावधानी रखें। भावुकता में काम बिगड़ सकते हैं। बच्चों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।
तुला राशि : आज लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। जिम्मेदारियों के कारण आप थोड़े असहज हो सकते हैं। कुसंगति में पड़ने की सम्भावना बन रही है। वैवाहिक जीवन में आपसी सम्वाद की कमी महसूस होगी। लेकिन आपको परिस्थितियों का सामना मजबूती से करना चाहिये।
वृश्चिक राशि : परेशानियों का निराकरण होगा। आपको मार्गदर्शकों का सहयोग लेना पड़ेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। सभी चीजें व्यवस्थित हो जायेंगी। अपने व्यवहार को संयमित रखना चाहिये। अवसरों का अच्छा लाभ उठा पायेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी।
धनु राशि: कारोबार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। शत्रु काम में बाधक बन सकते हैं। जीवन में कुछ बदलाव ला सकते हैं। गुस्से और जल्दबाजी के कारण आपको कार्यों में नुकसान हो सकता है। उदासी और डिप्रेशन वाले विचार आपको परेशान कर सकते हैं। विवादित मामलों में प्रतिक्रिया न दें।
मकर राशि : आज किसी को उधार न दें अन्यथा धन का नुकसान हो सकता है। गृहस्थ जीवन में शान्ति का वातावरण रहेगा। सहयोगियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गठिया के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।
कुंभ राशि : कर्मचारियों की अवहेलना न करें। प्राइवेट जॉब कर रहे जातकों की आय में वृद्धि होगी। व्यापार में कुछ अप्रत्याशित स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सिरदर्द और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।
मीन राशि : आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। करीबी लोगों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ेगी।